Girl Student Pretended A Boy And Made A Girlfriend:उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पैसे के खातिर एक लड़की ने लड़का बनकर रुपए हडपने का मामला सामने आया है। लड़की ने लड़का बनकर गर्लफ्रेंड बना ली। छात्रा ने सहेली को प्रेम जाल फंसाकर लूट लिया। पीड़ित छात्रा वर्ष 2022 में एक आईटीआई कॉलेज में पढ़ती थी। उसके साथ मांडवी नाम की एक लड़की भी पढ़ती थी। दोनों की दोस्ती हो गई। आरोपी छात्रा मांडवी ने छात्रा को बताया कि वह अपनी बहन के नाम से पढ़ रही है, क्योंकि उसकी तबीयत खराब रहती है। उसने कुछ दिनों बाद छात्रा को अपना नाम मानव यादव बताया और आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज दिखाते हुए खुद के लड़का होने का भरोसा दिलाकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह आर्मी की ट्रेनिंग कर रहा है।
चार महीने बाद मांडवी उर्फ मानव यादव का भेद खुला
चार माह तक साथ रहने के बाद जब मांडवी उर्फ मानव यादव का भेद खुला तो उसने उसे दिल्ली में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिलाया। मेडिकल के नाम पर 45 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी सहपाठी छात्रा को दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर उसे व उसकी बहन को 19 फरवरी को बरौला टी-प्वाइंट निकट हनुमान मूर्ति नोएडा ले गया। आरोप है कि नोएडा में अपनी बहन के यहां रुकवाया।
छात्रा के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए
पीड़िता ने पुलिस को बताय कि अगले दिन छात्रा ने ग्रेटर नोएडा सूरजपुर गोल चक्कर के पास अलग रूम ले लिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। कुछ दिनों बाद आरोपी मांडवी की मां कमलेश देवी और उसका भाई शिवा भी उसी रूम में आ गए और पीड़ित छात्रा के साथ मारपीट करने लगे। इसके चलते किसी तरह वह गत 1 जून को शिकोहाबाद वापस आ गई। छात्रा का आरोप है कि मांडवी ने सांत्वना देकर छात्रा को अपने घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। पीड़िता द्वारा रुपयों का तगादा करने पर उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
धमकी से परेशान होकर छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे धमकी मिलने लगीं। पीड़ित छात्रा ने मांडवी, उसकी मां-बहन और भाई के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया है। ठगी व अश्लील फोटो वायरल के मामले की जांच हो रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines