Girl missing From Azamgarh: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ओर से प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं। बावजूद इसके सामने आई यूपी की कई घटनाओं ने प्रदेश सरकार के इन दावों पर पानी फेर दिया। इसी से जुड़ा एक मामला यूपी के आजमगढ़ से सामने आया, जहां घर से निकली एक किशोरी रात भर घर नहीं लौटी। अगली सुबह जब उसका घर वालों के पास कॉल आया तो उसने अपने साथ हुई एक बड़ी घटना की जानकारी दी। हालाकि, मामले में अब पुलिस जांच कर रही है।
रातभर रही गायब, सुबह पिता को फोन कर बोली- ‘मुझे बचा लीजिए’
पूरा मामला यूपी के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाली एक किशोरी गुरुवार की शाम घर से अचानक लापता हो गई। रात भर वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने किशोरी की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। परिवार वालों ने बताया कि अगली सुबह शुक्रवार को तकरीबन सात बजे किशोरी ने अपने मोबाइल से अपने पिता को फोन किया। बातचीत के दौरान उसने अपने पिता से कहा कि कुछ लोगों द्वारा उसके हाथ पैर बांधकर माइनर में फेंक दिया गया है, जल्दी से मुझे बचा लीजिए।
दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका
बेटी की ओर से इस बात को सुनकर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग बेटी की ओर से बाए गए घटनास्थल पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल ले गए। मामले को देखकर किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि किशोरी का बयान दर्ज करके मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है, मामले में जांच भी कराई जा रही है। इस मामले से जुड़ी जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
13 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
16 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
18 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines