Girl Friend High Voltage Drama: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आज एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 3 बच्चों की मां दुल्हन बनकर ढोल नगाड़ों के साथ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह उससे शादी करने पर अड़ी थी। प्रेमिका को देखकर प्रेमी के होश उड़ गए। उसने प्रेमिका को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपने घर वापस नहीं गई, बल्कि शादी करने की तैयारी करने लगी।
प्रेमिका की हरकतें देखकर प्रेमी ने फोन करके पुलिस बुला ली। वहीं उसके परिजन हंगामे से परेशान होकर घर छोड़कर चले गए। हंगामा और ढोल नगाड़ों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी जमा हो गए। स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला ने आरोप लगाया कि 9 साल से प्रेमी उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। रायपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव खलियारी का मामला है।
अश्लील वीडियो बनाकर पति को भेज दिया
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि साल 2014 में वह प्रेमी से मिली थी। वह और उसका प्रेमी शादीशुदा है। उसने मंदिर में मांग भरकर उससे शादी की और शारीरिक संबंध भी बनाए। 9 साल से दोनों के बीच संबंध हैं। एक दिन उसने शारीरिक शोषण करते हुए का वीडियो बनाकर पति को भेज दिया। उसने विरोध किया तो वह धमकाने लगा।
वहीं पति ने भी उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने प्रेमी को उसे अपने साथ रखने को कहा, लेकिन उसने कहा कि वह शादीशुदा है। उसके बच्चे हैं तो वह उसे साथ नहीं रख सकता। काफी कहने के बाद भी वह नहीं माना। विरोध करने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। वह कहता है कि सबूत दिखाओ कि हमने शादी की।
पुलिस और SP ने नहीं लिया कोई एक्शन
पीड़िता के अनुसार, उसने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वह पिछले एक महीने से इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रही है। SP को भी शिकायत दी, लेकिन वहां से भी सिर्फ आश्वासन मिली। इसलिए वह दुल्हन बनकर बैंड बाजा बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई, ताकि उसकी असली चेहरा दुनिया के सामने आए।
यह भी पढ़ें:गंदी डिमांड! पुलिस वाला बोला- बहुत खूबसूरत हो, रात रंगीन कर दो हमारी, फिर जाने देंगे पिता-बहन को
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
5 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
6 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
6 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
7 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
8 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
19 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines