हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

सिरफिरे से परेशान युवती ने आगरा से किया पलायन, गाजियाबाद में भी की अपहरण की कोशिश

Kavi Nagar Police Station
विज्ञापन

Ghaziabad News: आगरा में एक सिरफिर की छेड़छाड़ से परेशान होकर एक छात्रा अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में रहने लगी, मगर आरोपी ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज तक छोड़ दिया। आरोपी युवक छात्रा के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को जबरन हाथ पकड़कर कार में बैठाकर अपहरण का प्रयास किया है। छात्रा के परिजनों ने अब गाजियाबाद पुलिस से गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा ने छोड़ा था कॉलेज

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए जबरन उसे गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनका परिवार पहले आगरा में रहता था। पीड़ित छात्रा आगरा के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी कॉलेज में योगेश नाम का एक युवक भी पढ़ाई करता था। आरोप है कि योगेश आए दिन छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था और उसे कॉलेज जाते समय परेशान करता था। जब छात्रा के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो परिजनों ने योगेश को काफी समझाने का प्रयास किया मगर योगेश नहीं माना। बताया गया है कि आरोपी की इन्ही हरकतों से परेशान होकर परिवार ने पिछले वर्ष आगरा के मकान को बेच दिया और गाजियाबाद में मकान खरीद लिया था।

गाजियाबाद तक पहुंचा पीछा करते हुए

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद आरोपी योगेश ने भी गाजियाबाद में किराए पर रहने लगा। आरोपी के यहां भी पीछा करने पर छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया। आरोप है कि एक दिन छात्रा कॉलोनी की एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। आरोप है कि छात्रा की शादी दिल्ली निवासी एक युवक से तय की गई थी। जब आरोपी को इसका पता चला तो उसने उस युवक को भी धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola