उत्तर प्रदेश की सरकार में ओपी राजभर मंत्री हैं. उनकी पार्टी सुभासपा NDA की सदस्य है. इसी बीच ओपी राजभर की पार्टी से जुड़े एक कार्यकर्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी पीला गमछा लिए शख्स पर थप्पड़ों की बारिश करती दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि सुभासपा से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे.
मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का है, जहां SBSP कार्यकर्ता AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे थे लेकिन इस दौरान एक कार्यकर्ता की वहां मौजूद महिला कांस्टेबल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद महिला कांस्टेबल ने SBSP कार्यकर्ता पर थप्पड़ों की बारिश कर दी.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर कांस्टेबल ने नेताजी की पिटाई क्यों की.
बताया जा रहा है कि सुभासपा के कार्यकर्त्ता AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहलदेव के ऊपर की गई टिप्पणी से नाराज थे और इसको लेकर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता मिलकर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे थे. हालांकि जब ये सभी एसपी ऑफिस पहुंचे तो वह मिले नहीं. ऐसे में सीओ से मुलाकात का इंतजार हो रहा था. इसी दौरान अचानक एक महिला सिपाही ने एक कार्यकर्ता को धक्का दिया और फिर उस पर थप्पड़ों की बारिश कर दी.
यह भी पढ़ें: ‘अपना रंग-ढंग ठीक कर लो…’, उत्तराखंड में DM पर भड़के मंत्री, हाथ जोड़कर निकले जिलाधिकारी
वीडियो में महिला सिपाही को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि तूने धक्का कैसे दिया? मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना का जिक्र खूब हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां मौजूद लोगों का कहना है कि एसपी ऑफिस के बरामदे में पहुंचने के दौरान जल्दबाजी में एक कार्यकर्ता का संतुलन बिगड़ गया और वह महिला सिपाही के ऊपर गिर पड़ा.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
15 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
16 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
18 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines