यूपी के गाजीपुर में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में काशी दास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। पूजा स्थल पर हरा बांस गाड़ते समय हाईटेंशन तार से छू गया, जिससे करंट फैल गया और कई युवक उसकी पकड़ में आ गए। इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली की चपेट में आते ही बांस धू-धू कर जल उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों का चल रहा है इलाज
इस हादसे में मरने वालों में रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23), छोटेलाल यादव (35) और अमन यादव (19) शामिल हैं। रविंद्र यादव यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। घायलों का इलाज मऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। एसपी गाजीपुर ने बताया कि हादसे में कुल 5 लोग चपेट में आए थे, जिनमें 4 की मौत हो चुकी है। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा है।
मुख्यमंत्री योगी ने घटना का संज्ञान लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुई इस घटना का संज्ञान लिया है और करंट लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया है। सीएम योगी ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी संवेदनाएं परिजनों के प्रति व्यक्त कर घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी जासूस शहजाद कौन? यूपी में कई जगह आतंकी हमले की रची थी साजिश
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
21 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines