Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में जल्द ही टाउन हॉल का निर्माण शुरू हो सकता है। इसके लिए शासन स्तर से नगर पालिका मोदीनगर को मंजूरी मिल गई। अधिकारियों के अनुसार, इस मॉडल टाउन 3.50 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा गोविन्दपुरी में जगह भी चिन्हित कर ली गई है। मोदीनगर में निर्माण जल निगम निर्माण द्वारा इस मॉडल हॉल का निर्माण किया जाएगा।
गोविन्दपुरी में निर्माण के लिए जमीन चिन्हित
मोदीनगर के लोगों द्वारा टाउन हॉल निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। वहीं नगर पालिका के अधिकारी भी इसके निर्माण के लिए लगातार शासन से पत्राचार कर रहे थे और इसके निर्माण को लेकर प्रयासरत थे। हाल ही में मोदीनगर मॉडल टाउन हॉल निर्माण को लेकर शासन से भी हरि झंड़ी मिल गई है। इसको लेकर बोर्ड बैठक में भी चर्चा की गई थी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा अब मोदीनगर के गोविन्दपुरी में जमीन भी चिन्हित कर ली गई है और यहां पर पैमाइश का काम भी कराया जा चुका है।
मोदीनगर के लोगों को होगा फायदा
मोदीनगर में टाउन हॉल बनने के बाद लोगों को अपने बड़े-बड़े आयोजनों के लिए कहीं ओर नहीं जाना होगा। इस टाउन हॉल के लिए जल्द ही नगर पालिका द्वारा शुल्क तय किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस टाउन हॉल का निर्माण अगले माह शुरू हो सकता है। इसके लिए नक्शा तैयार हो चुका है। इसमें बड़े हॉल के साथ-साथ कमरों का भी निर्माण कराया जाएगा। इस मामले में नगर पालिका के अधिकारी का कहना है कि इसके निर्माण के लिए जमीन नगर पालिक द्वारा दी जा रही है और इसके निर्माण का खर्च भी नगर पालिका द्वारा उठाया जाएगा।
संबंधित खबरें
UP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
25 mins agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 hr agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
18 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
20 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
21 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines