गाजियाबाद के मोदीनगर सहित आसपास के क्षेत्र में रहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा ग्रहण करने के लिए मोदीनगर में ही पहले प्राइवेट विश्वविद्यालय का तोहफा मिला है। डॉ केएन मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ट्रस्ट के तहत आने वाले डॉक्टर केएन मोदी विश्वविद्यालय के मोदीनगर में संचालन की अनुमति मिल गई है। विश्वविद्यालय के संचालन के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर डॉक्टर केएन मोदी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर को प्राधिकार पत्र सौंप दिया है।
मोदीनगर में पहली प्राइवेट विश्वविद्यालय
गाजियाबाद के मोदीनगर सहित आसपास के इलाकों मुरादनगर, मोहद्दीनपुर समेत आदि क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब अपने क्षेत्र से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोदीनगर में क्षेत्र का पहला प्राइवेट विश्वविद्यालय डॉ केएन मोदी विश्वविद्यालय को चलाने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से बीती 23 जुलाई को लखनऊ स्थित उनके आवास पर डॉक्टर केएन मोदी विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान मत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर डीके मोदी को विश्वविद्यालय के संचालन से संबंधित प्रधिकार पत्र सौंप दिया है। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad news: मोदीनगर के इन तीन गांवों में दौड़ेगी मिनी बसें, 13 हजार से अधिक आबादी को होगा फायदा
आने वाले समय में शैक्षिक हब के रूप में विकसित हो सकता है मोदीनगर
संस्थान के चेयरपर्सन डॉक्टर डीके मोदी के अनुसार मोदीनगर में पहला विश्वविद्यालय की स्थापना होने से मोदीनगर और आसपास के ग्रामीण युवाओं को बेहतर शिक्षा का विकल्प मिलेगा। यह विश्वविद्यालय आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां न केवल आसपास के क्षेत्र बल्कि एनसीआर के युवा भी रोजगार परक शिक्षा के लिए आएंगे। हो सकता है कि आने वाले कुछ समय बाद मोदीनगर एक शैक्षिक हब के रूप में विकसित हो जाए। इस विश्वविद्यालय के संचालन से मोदीनगर को एक अलग पहचान मिलेगी।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
8 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
9 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
13 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines