Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में एक युवक द्वारा एक स्ट्रीट डॉग पर बेरहमी से डंडे बरसाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि युवक डॉग पर तब तक डंडे बरसता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद डॉग के पैर में रस्सी बांधकर भी घसीटा और झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना एक समाजसेवी संस्था को दी। संस्था की ओर से भेजी गई एंबुलेंस कर्मियों ने डॉग को झाड़ियों से निकलकर उपचार के लिए ले जाया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस भी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बेहोश होने पर झाड़ियां में फेंका
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित सुचेतापुरी कॉलोनी में एक युवक ने एक स्ट्रीट डॉग पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। जिसका 24 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में युवक डॉग पर डंडो से वार करता हुआ नजर आ रहा है। युवक द्वारा की गई पिटाई के कारण डॉग बेहोश हो गया। इसके बाद युवक ने उसके पैर में रस्सी बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले गया और झाड़ियां में फेंक दिया।
जांच में जुटी पुलिस
सुचेतापुरी निवासी हर्ष के अनुसार, इस दौरान उसने डॉग को बचाने का प्रयास किया, मगर उस युवक ने उसको भी धमकी दी और उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना एक समाजसेवी संस्था को दी। संस्था के कर्मचारी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और डॉग को वहां से ले गए। फिलहाल डॉग का उपचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
14 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
23 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines