गाजियाबाद में युवक ने बेहोश होने तक बरसाए स्ट्रीट डॉग पर डंडे, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में एक युवक द्वारा एक स्ट्रीट डॉग पर बेरहमी से डंडे बरसाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि युवक डॉग पर तब तक डंडे बरसता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Modinagar police, modinagar news, Modinagar crime, attempt to rape, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, मोदीनगर पुलिस, मोदीनगर खबर, मोदीनगर अपराध, दुष्कर्म का प्रयास, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

मोदीनगर कोतवाली

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में एक युवक द्वारा एक स्ट्रीट डॉग पर बेरहमी से डंडे बरसाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि युवक डॉग पर तब तक डंडे बरसता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद डॉग के पैर में रस्सी बांधकर भी घसीटा और झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना एक समाजसेवी संस्था को दी। संस्था की ओर से भेजी गई एंबुलेंस कर्मियों ने डॉग को झाड़ियों से निकलकर उपचार के लिए ले जाया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस भी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन

बेहोश होने पर झाड़ियां में फेंका

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित सुचेतापुरी कॉलोनी में एक युवक ने एक स्ट्रीट डॉग पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। जिसका 24 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में युवक डॉग पर डंडो से वार करता हुआ नजर आ रहा है। युवक द्वारा की गई पिटाई के कारण डॉग बेहोश हो गया। इसके बाद युवक ने उसके पैर में रस्सी बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले गया और झाड़ियां में फेंक दिया।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

सुचेतापुरी निवासी हर्ष के अनुसार, इस दौरान उसने डॉग को बचाने का प्रयास किया, मगर उस युवक ने उसको भी धमकी दी और उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना एक समाजसेवी संस्था को दी। संस्था के कर्मचारी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और डॉग को वहां से ले गए। फिलहाल डॉग का उपचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ