हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजियाबाद में कार में आग लगने से युवक और डॉगी जिंदा जले, मंजर देख लोगों का दिल दहला

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर होने से आग लग गई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार युवक बाहर निकल गया, लेकिन कार में उसके डॉगी की जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Ghaziabad car fire

शक्ति सिंह, गाजियाबाद 

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की जलकर मौत हो गई। घटना के समय युवक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी ईको कार का पंचर टायर बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार दूसरी कार ने ईको में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों कारों में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि तब तक युवक की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरी का चालक ने बाहर निकलकर खुद की तो जान बचा ली, लेकिन उसके डॉगी की जलकर मौत हो गई।

टायर बदलते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक ईको कार का टायर पंक्चर हो गया था और वाहन चालक सड़क किनारे स्टेपनी बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी सलेरियो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के चलते खड़ी कार में आग लग गई और नीचे काम कर रहा युवक बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद दोनों कार में आग लग गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

कार के नीचे फंस गया था युवक

विज्ञापन

चीफ फायर ऑफिसर (CFO) राहुल पाल ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। कार के नीचे फंसे और जलने से एक की मौत हुई है जबकि दूसरी गाड़ी में जलने से कुत्ते की मौत भी हो गई। जलती कार के नीचे फंसे युवक को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वह समय रहते बाहर नहीं आ सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना देदी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। इस मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola