Ghaziabad News: गाजियाबाद आवास विकास परिषद की लंबे समय से रुकी हुई मंडोला विहार योजना पर जल्दी अब काम शुरू हो सकता है। इस योजना के तहत गाजियाबाद के लोगों को कम कीमत में मकान दिया जाएगा। इस योजना में लोगों को 23 लाख से लेकर 60 लाख रुपए कीमत में मकान देने की योजना बनाई जा रही है। उम्मीदवारों का चयन पंजीकरण के बाद ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद मकान के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मकान के निर्माण में लगभग 5 साल का समय लग सकता है।
पिछले एक साल से रुका था काम
गाजियाबाद में सस्ता मकान खरीदने का सपना लोगों का जल्दी पूरा हो सकता है। इसके लिए गाजियाबाद आवास विकास परिषद ने अपनी रुकी हुई योजना मंडोला विहार पर फिर से काम शुरू कर दिया गया है। यह योजना कुछ समस्याओं के कारण पिछले एक साल से शुरू नहीं की जा सकी थी। बताया जा रहा है कि अब सभी समस्याएं दूर हो चुकी है और इस योजना पर कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है। इस योजना में 23 लाख से लेकर 60 लाख रुपए तक के मकान दिए जाएंगे। इसके अलावा मंडोला विहार योजना में आने जाने के लिए अंदर की सड़के बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया का काम भी पूरा हो चुका है और जल्द ही सड़कों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा योजना में रहने वाले लोगों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साढ़े 22 करोड़ से बनेगा थीम पार्क, रामायण के पत्रों सहित सांस्कृतिक विरासत के कराए जाएंगे दर्शन
जल्द शुरू किए जाएंगे रजिस्ट्रेशन
मंडोला बिहार योजना दिल्ली सहारनपुर हाईवे से जुड़ी है। अधिकारियों के अनुसार इस योजना में पंजीकरण के लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकते हैं। इसके बाद ड्रा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और उसके बाद इस योजना में मकान का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा। बताया गया है कि मंडोला बिहार की मुख्य सड़क को भी गड्ढा मुक्त किया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को वहां आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके अलावा योजना में रहने वाले लोगों को शुद्ध पीने के पानी की सप्लाई भी पाइपलाइन के माध्यम से की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में नई टाउनशिप के लिए जीडीए ने तेज की तैयारी, जानिए कहां खरीदी जा रही जमीन
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
7 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines