गाजियाबाद में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंका, क्षेत्र में फैली सनसनी
Author: News24 हिंदी
Jul 29, 2025 06:00 PM IST
Ghaziabad News: गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रासिंग थाना क्षेत्र स्थित एक नाले में एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसके बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव को रजाई में लपेटकर नाले में फेंका गया था। पुलिस ने मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं होने पर फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
एनएच-9 पर एक धर्मकांटे के पास मिला शव
गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित एनएच-9 पर स्थित नाले में एक धर्मकांटे के पास महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। देखने में लग रहा था कि महिला का शव कई दिनों पुराना है। जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक महिला की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। बताया गया है कि शव को रजाई में लपेटकर नाले में फेंका गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त करने का प्रयास करने में जुटी है।
बुधवार को कराया जाएगा पोस्टमार्टम
नाले में होने के कारण महिला का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने मृतका की काफी पहचान कराने का प्रयास किया मगर शव इस हालत में था कि कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई नहीं दे रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है और शव को यहां फेंका गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतका के शव को फिलहाल मोर्चरी में रखा गया है। बुधवार तक यदि महिला की शिनाख्त नहीं होती है तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसकी रिपोर्टमिलने पर ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मूतका की शिनाख्त करने में जुटी है।
यह भी पढ़ेंगाजियाबाद के डीएम बने रविन्द्र मंदर, दीपक मीणा को गोरखपुर का बनाया गया जिलाधिकारी