Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर में साइबर अपराधियों में एक युवती को नौकरी का झांसा देकर 91 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। इसके बाद भी आरोपी पीड़िता से लगातार और रुपए निवेश करने का दबाव डालने लगे। जिस पर युवती को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ और उसने अपने रुपए वापस मांगे। जिस पर आरोपियों ने पीड़ित युवती को टेलीग्रामग ग्रुप से हटा दिया और अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। इस मामले में पीड़िता ने मुरादनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फेसबुक पर देखा था जॉब का विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मुरादनगर की एक कॉलोनी में रहने वाली दीपा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उसने फेसबुक पर टास्क पूरा करने की एक जॉब का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने उस जब के लिए अप्लाई किया था। बताया गया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे एक टेलीग्राम के ग्रुप से जोड़ दिया और टास्क पूरा करने पर रकम जीतने की बात कही थी। इस दौरान आरोपियों ने उसका विश्वास जीतने के लिए कुछ टास्क पूरा करने पर कुछ रकम भी उसके खाते में भेजी गई।
91 हजार रुपए किए निवेश
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे रुपए निवेश करके अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। कई बार दबाव डालने पर उन्होंने तीन बार में 91 हजार रुपए का निवेश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी और रुपए निवेश करने का दबाव डालने लगे। जिस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से हटा दिया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। फिलहाल पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच करने में जुटी है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
19 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
57 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
14 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
16 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines