गाजियाबाद में महिला ने ऑटो में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, दोनों स्वस्थ

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला ने ऑटों से अस्पताल जाते समय सीएचसी के सामने प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण ऑटो में ही दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस दौरान ऑटो को कपड़े से कवर किया गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Modinagar police, Modinagar CHC, Ghaziabad CMO, modinagar news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, मोदीनगर पुलिस, मोदीनगर खबर, मोदीनगर सीएचसी, गाजियाबाद सीएमओ

ऑटो को कपड़े से कवर किया गया

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती ने प्रसव पीड़ा के दौरान ऑटो से अस्पताल जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा होने के कारण दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस दौरान ऑटो को कपड़े से कवर किया गया। बताया जा रहा है कि मां और नवजात तीनों स्वस्थ है और उन्हे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो ऑटो से ले जाना पड़ा

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की मानवतापुरम निवासी एक महिला गर्भवती थी। बताया गया है कि सोमवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर उसके परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया, मगर काफी देर तक भी एंबुलेंस के ना पहुंचने पर परिजन उसे ऑटो से लेकर मोदीनगर के सीएचसी में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे। जब वह मोदीनगर सीएचसी के बाहर पहुंचे तो, महिला को तेज दर्द होने लगा। इस पर परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सकों को दी।

विज्ञापन

महिला और दोनों नवजात स्वस्थ

मामले की जानकारी होते ही अस्पताल में तैनात चिकित्सक और कर्मचारी तुरंत ऑटों में पहुंच गए और महिला की डिलिवरी कराई। इस दौरान प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए ऑटो को कपड़े से कवर किया गया। इस दौरान तेज गर्मी होने के कारण मरीज को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद महिला ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद चिकित्सकों ने दोनों बच्चों और मां को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि सभी स्वस्थ हैं और उपचार चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ