Ghaziabad News: गाजियाबाद के ग्रामीणों को बेहतर सुविधा देने और गांवों के युवकों को गांव में निशुल्क इंटरनेट और लाइब्रेरी मुहैया कराने के लिए जनपद में फिलहाल तीन ग्राम पंचायत घर बनाने तैयारी की जा रही है। इन सभी पंचायत घरों का निर्माण 54 लाख रुपये से किया जाएगा। इन पंचायत घरों मे ग्राम प्रधान कक्ष, पंचायत सहायक कक्ष सहित पुस्तकालायों को निर्माण भी किया जाएगा। यहां पर ग्राम प्रधान के कार्यो के अलावा ग्रामीण किसी भी सरकारी योजना में आवेदन कर सकेंगे, यहां सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बन सकेंगे और गांव के छात्रों को इंटरनेट और पुस्तकालयों की भी सुविधा मिल सकेगी। इसके चलते ग्रामीणों को काफी लाभ होगा और ग्रामीणों को कई कार्यो के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, इस नगर पंचायत के 10 से अधिक गांव हो सकते हैं शामिल
54 लाख की लागत से होगा तीन पंचायत घरों का निर्माण
वित्तिय वर्ष 2025-26 में गाजियाबाद जनपद में तीन पंचायत घरों के निर्माण करने का लक्ष्य मिला है। जनपद में तीनों पंचायत घरों के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग को शासन से 54 लाख रुपये का बजट भी मिला है। जनपद में प्रतिएक पंचायत घर का निर्माण 18 लाख 3 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इन पंचायत घरों में केवल ग्राम प्रधान का कार्यालय के साथ-साथ ग्राम सचिव और सहायक कर्मचारियों के लिए भी अलग से कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गांव के छात्र-छात्राओं के लिए भी लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा। इन पंचायत घरों में युवक और छात्र इंटरनेट का प्रयोग भी कर सकेंगे।
इंटरनेट के साथ-साथ मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा
गाजियाबाद के एडीपीआरओ विवेकानंद के अनुसार, इन पंचायत घरों में इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत के कार्यो को लेकर बैठक करने के लिए एक सभागार का भी निर्माण किया जाएगा। इंटरनेट की मदद से पंचायत सहायक ग्रामीणों के विभिन्न कार्यो को भी कर सकेगा और ग्रामीणों को भी इन कार्यो को कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होने बताया कि पंचायत घर बनाने के लिए ग्राम पंचायतों से ब्लॉक स्तर पर प्रस्ताव मांगे जाएंगे। ग्राम पंचायतों से आए प्रस्ताव विभाग के पास आएंगे। जहां पंचायत कमेटी और विभाग सभी शर्तो को पूरा करते हुए तीन गांवों का पंचायत घरों के निर्माण के लिए चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, इस नगर पंचायत के 10 से अधिक गांव हो सकते हैं शामिल
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines