गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक तंदूर पर रोटी बनाने से पहले आटे की लोई पर थूक रहा है और फिर उसे तंदूर में डाल रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।
इस दिन हुआ था जागरण का आयोजन
यह वीडियो भोपुरा गगन विहार का है, जहां 25 मार्च की रात को माता का जागरण आयोजित किया गया था। आयोजन में तंदूर पर रोटी बनाने के लिए शावेज को बुलाया गया था, जो प्रेमनगर लोनी का रहने वाला है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और वीडियो जल्द ही वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी शावेज को हिरासत में लेकर थाना टीला मोड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सहायक पुलिस आयुक्त का बयान आया सामने
इस मामले पर जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गगन विहार में एक व्यक्ति तंदूर में रोटी बनाते समय खाने पर थूक रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी शावेज को हिरासत में लिया गया। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें, पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें होटल और धार्मिक आयोजनों में इस तरह की हरकतें की गई हैं।
ये भी पढ़ें- मुस्कान-साहिल केस में 2 नए खुलासे, जानें आरोपियों ने सौरभ को लेकर क्या बताया?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
11 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines