Ghaziabad News: गाजियबाद में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक ज्वेलर्स शॉप में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान आरोपयिों ने दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट की और हथियारों के बल पर लगभग 22 किलो चांदी, 125 ग्राम सोने और लगभग 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी की और बदमाशों की तलाश की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नही लगा। लूट की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ ने भी मामले की जानकारी की है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
मानसी ज्वलर्स की दुकान को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, गाजियबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित बृज विहार में कृष्ण कुमार वर्मा की मानसी ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। गुरुवार को वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक हेलमेट लगाकर और डिलीवरी ब्यॉय की ड्रेस पहनकर दुकान में घुस गए। जब तक वह और दुकान में मौजूद एक कर्मचारी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने कर्मचारी के साथ हथियारों के बल मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने दुकान से लगभग 20 हजार रुपये नगद, 22 किलो चांदी और 125 ग्राम सोने को लूट लिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
घटना की वीडियाे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद
इस पूरी घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। घटना के दौरान बदमाशों ने डिलीवरी ब्यॉय की ड्रेस पहन रखी थी। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने लिंक रोड थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा पुलिस टीम दुकान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई, क्राइम ब्रांच का प्रभारी हुआ सस्पेंड
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines