Ghaziabad News: कांवड़ मार्ग पर सोमवार दोपहर से वन-वे किया गया ट्रैफिक, मोदीनगर में बनी जाम की स्थिति

Kanwar Yatra 2025: गाजियाबाद में कावड़ यात्रा के चलते यातायात पुलिस ने सोमवार दोपहर से कांवड मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। जिसके कारण अब एक ही लाइन में आने और जाने वाहनों को डायवर्ट किया गया है। एक ही लाइन होने के कारण मोदीनगर में जाम की स्थिति बन गई।

Ghaziabad News, modinagar news, modinagar police, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025, मोदीनगर खबर, मोदीनगर पुलिस

कांवड़ यात्रा 2025

Kanwar Yatra 2025: गाजियाबाद में कावड़ यात्रा के चलते यातायात पुलिस ने सोमवार दोपहर से कांवड़ मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। जिसके कारण अब एक ही लाइन में आने और जाने वाहनों को डायवर्ट किया गया है। एक ही लाइन होने के कारण मोदीनगर में जाम की स्थिति बन गई। जिसके कारण वाहनों की गति काफी धीमी हो गई और मोदीनगर को पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग रहा है। ऐसे में यातायात पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात होकर यातायात को सुचारु करने में लगे हुए है।

मोदीनगर में बनी जाम की स्थिति

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने क के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार काम कर रही है। इसके लिए सोमवार दोपहर से मोदीनगर के कदराबाद से वाहनों को डायवर्ट किया गया है और उन्हें हाईवे के एक लाइन पर चलाया जा रहा है। जिसके कारण आने और जाने वाले वाहन आमने-सामने एक ही लाइन पर चल रहे हैं। जिसके बाद अब हाइवे की एक लाइन पर कांवड़िए और दूसरी लाइन पर वाहन चलाए जा रहें है। जिसके कारण वाहनों वाली लाइन में मोदीनगर में जाम की स्थिति बन गई है। मोदीनगर को पार करने में वाहन चालकों को काफी समय लग रहा है, इसके अलावा आने और जाने वालों की लंबी कतारे भी सड़क पर लगी है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस कर्मी भी मौके पर तैनात है और यातायात को सुचारु करने में जुटे हुए हैं।

गाजियाबाद में कावड़ यात्रा के लिए रूट

गाजियाबाद से गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए एक रूट टीला मोड़ से शुरू होकर लोनी बॉर्डर तक तय किया गया है। इसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। इस कावड़ मार्ग को विशेष कर पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए तय किया गया है। इसके अलावा मोदीनगर के कदराबाद से शुरू होकर मेरठ मोड होते हुए दिल्ली सीमापुरी पुरी तक जाने वाले कावड़ मार्ग की लंबाई भी लगभग 40 किलोमीटर है। यह मार्ग भी मुख्यतः पैदल कावड़ यात्रियों के लिए तय किया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे को विशेष कर डाक कावड़ के लिए तय किया गया है। यह कावड़ मार्ग मेरठ के परतापुर से शुरू होकर यूपी गेट और फिर दिल्ली जाता है। इन सभी मार्गो पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ