Kanwar Yatra 2024 : देश में 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है। इस पूरे महीने शिवभक्त गंगा जल से शिवलिंग में जलाभिषेक करते हैं। कांवड़िये गंगा जल लाने के लिए गंगा जल लेने के लिए हापुड़ जाते हैं, जिससे सड़कों पर भारी भीड़ लग जाती है। इसे लेकर गाजियाबाद पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। हापुड़ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी?
गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर 27 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। डायवर्जन रूट्स पर टेंपो और ऑटो तक भी नहीं चलेंगे। गंगनहर पटरी कांवड़ रोड और पाइपलाइन रोड पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मोहनगर से मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन, हापुड़ चुंगी की ओर से मेरठ रोड पर सिर्फ मेरठ लेन पर आवागमन जारी रहेगा। लोग इस लेन पर सिर्फ 28 जुलाई तक ही जा सकते हैं। 29 जुलाई से वाहनों के आवागमन पर ब्रेक लग जाएगा।
यह भी पढ़ें : Kanwar Yatra 2024: श्रावणी यात्रा में ‘दांडी कांवड़’ है सबसे कठिन, नियम जानकर उड़ जाएंगे होश
जानें कहां बंद रहेंगे मार्ग
पलवल से कुंडली होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर जाने वाली गाड़ियां 29 जुलाई के बाद दुहाई कट का प्रयोग नहीं कर सकेंगी। गाड़ियों को डासना कट से उतरकर NH-9 से होकर जाना पड़ेगा। वहीं, मेरठ तिराहा से मोहननगर, सीमापुरी सीमा की ओर जाने वाले रास्ते भी बंद हो जाएंगे। चौधरी मोड़, नया बस अड्डा, गऊशाला फाटक, हापुड तिराहा, कैला भट्टा से दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरह वाहन नहीं जा पाएंगे। पटेलनगर फ्लाईओवर पर रोक रहेगा।
ऐसे कहां से जा सकेंगे वाहन
संजय गीता चौक, घूकना मोड़, डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, संजयनगर फ्लाईओवर से मेरठ रोड की तरफ और मेरठ तिराहा से संतोष मेडिकल, जल निगम टी-प्वाइंट के बीच गाड़ियां नहीं जा पाएंगी। ऐसे में दिल्ली से मेरठ की तरफ जाने वाले वाहन NH-9 से होते हुए हापुड़ से होते हुए मेरठ आ जा सकेंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे भी 29 जुलाई से बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमतेराम रोड, घंटाघर, बजरिया रोड, दिल्ली गेट की ओर से आने वाली गाड़ियां दूधेश्वरनाथ मंदिर तरफ नहीं आ सकेंगी। मेरठ तिराहा से हिंडन नदी, कनावनी से इंदिरापुरम की ओर से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें : क्या UP में हटेंगी नेमप्लेट? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद; योगी सरकार के फैसले से गरमाई है सियासत
हापुड़ में स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
हापुड़ में कांवड़ियों की भीड़ को ध्यान रखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सभी प्राथमिक उच्च, माध्यमिक स्कूल, प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक छुट्टी रहेंगी। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षण विनीता ने आदेश जारी किया।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
22 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines