Ghaziabad Police Traffic Advisory: बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। आज छठ पूजा का तीसरा दिन है और आज शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। ऐसे में आज और कल गाजियाबाद में छठ पूजा के लिए ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। आज 7 नवंबर की दोपहर से रात लगभग 8 बजे पूजा खत्म होने तक और 8 नवंबर की सुबह 3 बजे से 9 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। गाजियाबाद पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है, ताकि लोग बिना किसी रुकावट के त्योहार मना सकें। बता दें कि हिंडन पुल की तरफ जाने वाली सड़क बंद रहेगी। इस पुलिस से वाहनों की आवाजाही बैन रहेगी। इसलिए पुलिस विभाग ने 2 दिन इन पुल से सफर न करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा है।
नदी के दोनों ओर बनाए गए 3 पार्किंग स्पेस
बता दें कि गाजियाबाद में छठ पूजा के प्रमुख पूजा अनुष्ठान GT रोड पर बने ओवरब्रिज के पास हिंडन नदी के दोनों किनारों पर ही किए जाते हैं। इसलिए गाजियाबाद प्रशासन ने 7 और 8 नवंबर के लिए हिंडन नदी के दोनों किनारों का सौंदर्यीकरण किया है। इसलिए ग्रांड ट्रंक रोड पर प्राइवेट और कमर्शियल दोनों प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) पीयूष कुमार सिंह ने आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार, हिंडन नदी के किनारे पर 3 प्रमुख पार्किंग स्थल रहेंगे, जहां पूजा करने के लिए आने-जाने वाले लोग अपने दोपहिया वाहन पार्क कर सकेंगे। 2 पार्किंग स्पेस हिंडन नदी के दोनों ओर हिंडन श्मशान घाट पर और इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क बनाए गए हैं। तीसरा पार्किंग स्पेस हज हाउस के पास बनाया गया है। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9643322904, TI मोहननगर क्षेत्र हेल्पलाइन नंबर 7007847097, TI राजनगर एक्सटेंशन 8130674912, TI वसुंधरा क्षेत्र हेल्पलाइन नंबर 8787066787 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:क्या 2029 में धरती फट जाएगी? एस्ट्रॉयड Apophis को लेकर ISRO ने दिया ताजा अपडेट
प्राइवेट व्हीकल्स के लिए बंद रहेंगी ये सभी सड़कें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट कारों और दोपहिया वाहनों के लिए नई लिंक रोड पर DPS सिद्धार्थ विहार जाने वाली सड़क बंद रहेगी। मेरठ तिराहा रोड से हिंडन पुल की तरफ जाने वाली रोड पर 4 पहिया वाहनों की आवाजाही बैन रहेगी। इन दोनों सड़कों से आने जाने वाले लोग नई लिंक रोड से जल निगम ऑफिस के टी-पॉइंट से होकर नेशनल हाईवे-9 पर निकलेंगे। मोहननगर से हिंडन पुल की तरफ जाने वाली सड़की भी बंद रहेगी। इस सड़क से आने जाने वाले लोग करहेड़ा से नागद्वार, राजनगर एक्सटेंशन होकर निकलेंगे। कनावनी से हिंडन पुल की तरफ जाने वाले वाहन वसुंधरा रोड से आवाजाही करेंगे।
यह भी पढ़ें:कॉन्टैक्ट लेंस के साथ स्विमिंग कितनी खतरनाक? 23 साल की लड़की की आंख की रोशनी गई
कमर्शियल वाहनों की आवाजाही यहां बैन रहेगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नई लिंक रोड, DPS सिद्धार्थ विहार, नए बस अड्डे, मेरठ तिराहा की तरफ से हिंडन पुल की तरफ जाने वाली सड़क सभी कमर्शियल व्हीकल्स के लिए बंद रहेगी, लेकिन यह वाहन मोहननगर से हिंडन पुल की तरफ जा सकते हैं। मोहननगर से लिंक रोड होते हुए उत्तर प्रदेश गेट और नेशनल हाईवे-9 से भी आवाजाही कर सकते हैं। कनावनी से हिंडन पुल रोड, हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन रोड भी बंद रहेगी। इसलिए मेरठ से आने वाले कमर्शियल व्हीकल्स मेरठ तिराहा रोड से होते हुए मोहननगर-सीमापुरी जाने वाले सड़क पर ALT चौराहे से मुड़ जाएंगे। हापुड़ चुंगी से डायमंड फ्लाईओवर होते हुए भी जा सकते हैं। भोपुरा तिराहा रोड पर आने वाले कमर्शियल व्हीकल्स के लिए हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर से नागद्वार-करहेड़ा की तरफ जाने वाली सड़क बंद रहेगी। यह वाहन एयरफोर्स गोलचक्कर से मोहननगर, मोहन मिकिन्स यूटर्न से लिंक रोड होते हुए उत्तर प्रदेश गेट से निकल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:14 साल की लड़की से संबंध बनाते ही मौत, अस्पताल में पता चली शख्स के दम तोड़ने की वजह
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
33 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines