Uttar Pradesh Greater Noida West (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) की ओर से भेजे गए शाहबेरी फ्लाईओवर के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह फ्लाईओवर शाहबेरी गांव से शुरू होकर क्रॉसिंग रिपब्लिक तक जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 3.8 किलोमीटर होगी। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर का निर्माण होने से दो जिलों की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। साथ ही यहां लगने वाला एक घंटे का भीषण जाम खत्म हो जाएगा और लोग 3 मिनट में इस दूरी को तय कर सकेंगे।
शाहबेरी रूट से रोज गुजरते हैं 50 हजार वाहन
एक सर्वे के मुताबिक शाहबेरी वाले से रूट से रोजाना 50 हजार वाहन गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ये वाहन एक घंटे तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। अथॉरिटी के मुताबिक, फ्लाईओवर के निर्माण से यह जाम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। अथॉरिटी अधिकारी ने बताया कि CRRI से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा और फिर शासन से अंतिम मंजूरी ली जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से इलाके में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
फ्लाईओवर की चौड़ाई और तकनीकी जानकारी
सीआरआरआई ने इस फ्लाईओवर के लिए दो प्रस्ताव दिए थे, जिसमें 14 मीटर और 16 मीटर चौड़ी एलिवेटेड रोड का सुझाव शामिल था। ग्रेनो प्राधिकरण ने 16 मीटर चौड़े फ्लाईओवर का प्रस्ताव चुना है, जो इटेड़ा गोल चक्कर से राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) तक बनेगा। यह चौड़ाई भारी ट्रैफिक को संभालने में सक्षम होगी और गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने से पहले सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण की पहली किश्त 80 से 90 करोड़ रुपए के बीच होगी।
जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाहबेरी फ्लाईओवर इस रूट को जाम मुक्त बनाएगा, जिससे यात्रियों का समय बचेगा। साथ ही, इससे गाजियाबाद, क्रॉसिंग रिपब्लिक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए रोजमर्रा की यात्रा आसान हो जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में भी योगदान देगी।
क्यों जरूरी है यह फ्लाईओवर?
शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। मौजूदा सड़क की चौड़ाई कम होने और वाहनों की संख्या बढ़ने से यह समस्या और गंभीर हो गई है। इस फ्लाईओवर के बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोग बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एयरपोर्ट शुरू होने से पहले ही रोड नेटवर्क को मजबूत करने में लगी हुई है, जिसका यह फ्लाईओवर अहम हिस्सा है।
क्षेत्रीय विकास के लिए नई पहल
शाहबेरी फ्लाईओवर गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक का सफर आसान बनाने के साथ ही पश्चिमी यूपी के लिए अहम कड़ी साबित होगा। इस परियोजना से न सिर्फ यातायात की समस्या का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह पहल उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
17 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
19 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
21 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
23 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines