Uttar Pradesh News in Hindi: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर तीन दोस्तों ने अपने चौथे दोस्त की हत्या कर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है। बाकी दो की तलाश शुरू की जा रही है।
घर के पास खाली प्लॉट में बैठे थे सभी
घटना गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक 17 वर्षीय किशोर अपने परिवार के साथ रहता था। घर के पास एक खाली प्लॉट में चारों दोस्त बैठे थे। तभी किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने मिलकर चौथे लड़के का गला दबा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। बताया गया है कि घटना के बाद तीनों आरोपी लड़के फरार हो गए। जानकारी होने पर लड़के के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल लेकर गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिवार वालों ने उसे तत्काल पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लड़के के परिवार वालों ने हत्या की तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तीनों की पहचान, एक को हिरासत में लिया
गाजियाबाद की सर्कल ऑफिसर (सिटी-1) अंशु जैन ने बताया कि तीन संदिग्धों की पहचान रिशु कुमार, मनीष कुमार और सुधीर कुमार के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 18-19 वर्ष के बीच है। कहासुनी के बाद आरोपियों ने लड़के का गला पकड़ लिया। लड़के के परिवार वालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक को हिरासत में लिया गया है। दो की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 hr agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
5 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
5 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
6 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
17 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
18 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
20 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines