गाजियाबाद में दिव्यांग दंपति के इकलौते बेटे की सांप के काटने से मौत, परिवार में छाया मातम

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरानगर स्थित राधेश्याम बिहार से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक दिव्यांग दंपति के इकलौते बेटे को सोते समय एक सांप ने काट लिया। इस दौरान सांप उसके हाथ से लिपट गया। बच्चें ने सांप को हाथ से लिपटे देख शोर मचाया, तो मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य पड़ोसियों ने किसी तरह सांप को हाथ से अलग किया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Muradnagar news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, मुरादनगर खबर

मुरादनगर में छात्र को सांप ने काटा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरानगर स्थित राधेश्याम बिहार से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक दिव्यांग दंपति के इकलौते बेटे को मंगलवार तड़के सोते समय एक सांप ने काट लिया। इस दौरान सांप उसके हाथ से लिपट गया। बच्चें ने सांप को लिपटे देख शोर मचाया, तो मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य पड़ोसियों ने किसी तरह सांप को हाथ से अलग किया। बताया गया है कि इसके बाद कई घंटे तक झाड़-फूंक से उपचार चलता रहा, मगर कोई आराम नहीं मिलने पर बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

सोते समय सांप हाथ पर लिपटा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित राधेश्याम बिहार में विशाल और उनकी पत्नी और अपने 15 वर्षीय बेटे रुद्र के साथ रहते हैं। बताया गया है कि विशाल और उनकी पत्नी दिव्यांग है और उनका बेटा रुद्रा कक्षा 8 में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार सोमवार रात रूद्र मकान के बरामदे में चारपाई पर सोया हुआ था। मंगलवार तड़के अचानक उसके हाथ पर एक सांप आकर लिपट गया। इसके बाद उसकी नींद टूटी, तो उसने सांप को देखते ही उसकी चींख निकल गई। अचानक शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

इसके बाद लोगों ने किसी तरह सांप को रुद्र के हाथ से अलग किया। इस दौरान सांप ने रुद्र के हाथ में काट लिया। बताया गया है कि कॉलोनी के कुछ लोग एक झांड़-फूंक से उपचार करने वाले व्यक्ति को वहां ले आए। घटना के बाद कई घंटे तक झाड़-फूंक से उपचार कराते रहे। जिसके बाद उसकी हालात में सुधार न होता देख रूद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रूद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और लोग पीड़ित परिवार को शांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ