Ghaziabad News: गाजियाबाद की गौर होम्स सोसायटी में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट अचानक 7वीं मंजिल से नीचे जमीन पर आकर गिरी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनिमत रही की जिस समय यह हादसा हुआ उस समय लिफ्ट में कोई नहीं था। लिफ्ट इतनी तेजी से गिरी की गई फ्लोर पर लगे लिफ्ट के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने सोसायटी के आरडब्लूए के पदाधिकारियों के प्रति रोष जताया।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: इंदिरापुरम की सोसाइटी में लिफ्ट में फंसे दो लोग, काफी देर बाद गार्ड ने निकला
सोसायटी के टावर A1 की घटना
गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य शहरों में लिफ्ट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को गाजियाबाद के गौर होम्स सोसायटी से सामने आया है। यहां उस समय हड़कंप मच गया, जिस समय सोसायटी के टावर A1 की लिफ्ट अचानक 7वीं मंजिल से नीचे जमीन पर आकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। गनिमत रही कि जिस समय लिफ्ट गिरी उस समय उसमें कोई मौजूद नहीं था। वहीं लिफ्ट गिरने से कई फ्लोर पर लगे लिफ्ट के बाहरी दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद लोगों में लिफ्ट की मेंटिनेंस को लेकर आरडब्लूए के पदाधिकारियों के प्रति रोष है।
50 फीट की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट
सोसायटी के लोगों का कहना है कि लगभग 50 फीट से अधिक ऊंचाई से यह लिफ्ट गिरी है। जिस समय लिफ्ट गिरी उस समय यदि कोई भी व्यक्ति लिफ्ट के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लिफ्ट गिरने से कई फ्लोर तक लिफ्ट के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि लिफ्ट की नियमित सेफ्टी ऑडिट कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines