Ghaziabad News: इंदिरापुरम की सोसाइटी में लिफ्ट में फंसे दो लोग, काफी देर बाद गार्ड ने निकला

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित अहिंसा खंड में शिप्रा नियो सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर अचानक लिफ्ट रुकने से दो लोग लिफ्ट में फंस गए। इस दौरान लिफ्ट में फंसे दोनों लोगों ने लिफ्ट खुलवाने के लिए पैनिक बटन का इस्तेमाल किया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

गाजियाबाद पुलिस

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित अहिंसा खंड शिप्रा नियो सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर अचानक लिफ्ट रुकने से दो लोग लिफ्ट में फंस गए। इस दौरान लिफ्ट में फंसे दोनों लोगों ने लिफ्ट खुलवाने के लिए पैनिक बटन का इस्तेमाल किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह सरिया की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला और लगभग 40 मिनट बाद दोनों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया।

तीसरी मंजिल पर अचानक रुकी लिफ्ट

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित अहिंसाखंड में शिप्रा नियो सोसायटी में रहने वाली संगीता के अनुसार, वह परिवार के साथ पांचवी मंजिल पर रहते हैं। बताया गया है कि सोमवार दोपहर उनका बेटा कुछ सामान लेने के लिए पांचवी मंजिल से नीचे आ रहा था। इस दौरान वह पांचवीं मंजिल से लिफ्ट में सवार हुआ। जिसके बाद तीसरी मंजिल पर आकर अचानक लिफ्ट रुक गई। इस दौरान उनके बेटे के साथ लिफ्ट में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

विज्ञापन

40 मिनट तक फंसे रहे लिफ्ट में

लिफ्ट रुक जाने के कारण से दोनों लोगों ने लिफ्ट को फिर से शुरू करने का काफी प्रयास किया, मगर वह शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने लिफ्ट में लगे पैनिक बटन को दबाया। जिसके बाद सोसायटी के सुरक्षा गार्ड को इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने सरिया की मदद से किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोला और लिफ्ट में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। बताया गया है कि इस दौरान लगभग 40 मिनट तक दोनों लिफ्ट में फंसे रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ