Ghaziabad snatching case Student murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीते दिन आटो रिक्शा से जा रही बीटेक की छात्रा से फोन छीनने के प्रयास में बदमाशों ने उसे रिक्शे से बाहर खींच लिया था। इसके चलते छात्रा को गंभीर चोटें आई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर मार गिराया है। इसी बीच मृतका के पिता ने बेटी का अंतिम संस्कार कर कहा कि जिस तरह उनकी बेटी ने कुर्बानी दी है, ऐसे किसी की जान न जाए। साथ ही उन्होंने मुठभेड़ में मारे गए आरोपी को लेकर कहा कि हत्यारे के साथ बिलकुल सही हुआ और दूसरे आरोपी को भी कड़ी सजा दी जाए।
हमारी बेटी ने कुर्बानी दी ऐसे न जाए किसी की जान
बेटी कीर्ति का अंतिम संस्कार कर लौट रहे पिता रविंद्र सिंह पूरी तरह टूट गए हैं। बेटी की अचानक मौत के चलते उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। इसी बीच उन्होंने कहा कि हमारी बेटी ने लुटेरों से लड़ते हुए कुर्बानी दी है। आगे ऐसे इंतजाम किए जाए जिससे भविष्य में किसी और बच्ची की जान इस तरह से न जाए। पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी को लेकर कहा कि हत्यारे के साथ बिलकुल सही हुआ। दूसरे आरोपी को भी कड़ी सजा दी जाए।
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के आने जाने के दौरान इतनी फिक्र रहती थी कि दिन में करीब दस बार फोन कर हाल चाल पूछते रहते थे। कॉलेज आने के बाद जब तक वह घर नहीं पहुंच जाती थी उन्हें चेन नहीं आता था।
वारदात के नौ घंटे बाद मारा गया मुख्य आरोपी
छात्रा की मौत के बाद नौ घंटे बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस की दो गोली उसके सीने और एक पैर में लगी। पुलिस 27 अक्टूबर की रात से ही उसकी तलाश कर रही थी। वारदात में शामिल दूसरा आरोपी बलवीर 28 अक्टूबर की शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हुआ था। पुलिस को पूछताछ में अहम सुराग मिले थे। माना जा रहा है कि इन सुरागों के जरिए ही पुलिस उस तक पहुंच सकी और पुलिस ने मुख्य आरोपी को ढेर कर अपना ऑपरेशन पूरा किया।
बता दें कि बीती 27 अक्टूबर को जब बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में बैठी बीटेक छात्रा कीर्ति सिंह से मोबाइल छीनने की कोशिश की तो, उसने इसका विरोध किया और बदमाशों ने उसका हाथ खींचकर उसे ऑटो से गिरा दिया। इसके बाद छात्रा 15 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। इसमें उसको गंभीर चोटें आईं और उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर में दो फ्रैक्चर हुए थे, जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आई थी। छात्रा को आईसीयू में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
24 mins agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
14 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
15 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
16 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
18 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
18 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
20 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines