Ghaziabad Schools Closed: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 18 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जारी किए गए इस आदेश का उद्देश्य छात्रों को ठंड से बचाना और उन्हें सुरक्षित रखना है। बता दें कि इससे पहले 11 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए अब इसे बढ़ा दिया गया है।
डीएम ने जारी किया आदेश
आदेश के अनुसार, इस दौरान सभी एजुकेशन बोर्ड जैसे यूपी बोर्ड, सीबीएसई और अन्य एफिलिएटेड स्कूल बंद रहेगे। हालांकि, छात्रों को छुट्टी दी गई है, लेकिन स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहेगा। स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने ऑफिस से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करें।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सर्दी और कोहरे के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यह कदम जरूरी था। प्रशासन ने स्कूलों को आदेश दिया है कि वे इस निर्देश का पालन जरूर करें।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों तक घने कोहरे की संभावना है। गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी घने कोहरे और भीषण ठंड की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की गई है कि वे मौसम के बदलाव का ध्यान रखें और सावधानी बरतें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनने और ठंड से सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें-ड्रोन-AI कैमरे और NSG कमांडो…महाकुंभ में 45 करोड़ मेहमानों की सुरक्षा के लिए जानें क्या इंतजाम?
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
12 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
13 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
15 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
16 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
18 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
21 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines