Ghaziabad News: गाजियाबाद परिवहन विभाग ने आने वाली 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। गाजियाबाद रीजन में पिछले वर्षो की तुलना में इस वर्ष कांवड़ियों के लिए अधिक बसें शुरू करने की तैयारी है। हर वर्ष कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसके चलते गाजियाबाद परिवहन निगम ने इस वर्ष कांवड़ियों के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए 350 बसें सड़कों पर दौड़ाने का निर्णय लिया है, ताकि कांवड़ यात्रियों को परेशानी ना उठानी पड़े।
इस वर्ष चलाई जायेंगी 350 बसें
गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रिय प्रबंधक के अनुसार, गाजियाबाद रीजन के अंर्तगत सात डिपो आते हैं। जिनमें गाजियाबाद, कौशांबी, साहिबाबाद, हापुड़, लोनी, सिकंद्राबाद आदि हैं। प्रतिवर्ष कांवड़ लाने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में कांवड़ियों को हरिद्वार या ऋषिकेश जाने में किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े, इसके लिए निगम द्वारा इस बार 350 बसों का संचालन किया जाएगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 बसें अधिक है। इसके लिए किसी डिपो से कितनी बसों का संचालन किया जाएगा इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के बाद सभी एआरएम को भेजकर आने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू करने के लिए कहा जाएगा।
किस डिपो से चलेंगी कितनी बसें
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद से मेरठ जाने वाली बसों को कमला नेहरू नगर से निकाला जाता था, मगर इस बार गाजियाबाद बस अड्डे के कौशांबी में शिफ्ट होने के कारण इन बसों का संचालन भी कौशांबी डिपो से किया जाएगा। इसके अलावा इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद डिपो से 30 बसें, कौशांबी डिपो से 60 बसें, साहिबाबाद डिपो से 55 बसें, लोनी डिपो से 55 बसें, खुर्जा डिपो से 35 बसें, बुलंदशहर डिपो से 45 बसें, हापुड़ डिपो से 45 बसें और सिकंद्राबाद डिपो से 25 बसों का संचालन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
5 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
6 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
12 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
14 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
15 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
15 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines