RCB के गैंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण और मारपीट का आरोप, गाजियाबाद की युवती ने IGRS पॉर्टल पर की शिकायत

Ghaziabad News: IPL चैम्पियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के तेज गैंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद में यौन शोषण और मारपीट करने के आरोप लगे है। एक युवती ने IDRS पॉर्टल में यश दयाल के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और यश दयाल को नोटिस भेजा है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, RCB, IPL, IGRS, Ghaziabad crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, Yash Dayal cricketer, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, क्रिकेटर यश दयाल, RCB, IPL, IGRS

क्रिकेटर यश दयाल

Ghaziabad News: IPL चैम्पियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के तेज गैंदबाज रहे यश दयाल पर गाजियाबाद में यौन शोषण और मारपीट करने के आरोप लगे है। गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने इस मामले में IGRS पॉर्टल में यश यादव के खिलाफ शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए रविवार को पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है। इसके अलावा गाजियाबाद पुलिस ने यश दयाल को भी बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेज दिया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पिछले पांच सालों से वह यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी। बताया गया है कि कुछ समय पहले उसका व्यावहार बदल गया था और यश दयाल ने उसे अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ब्लॉक कर दिया था। बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से यश दयाल से हुई थी। आरोप है कि यश दयाल ने उससे शादी करने की बात कही और रिलेशन बनाए थे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी यश ने उसे लंबे समय तक अपने साथ बेंगलुरू में भी अपने साथ रखा था। शादी की बात करने पर वह अपने केरियर की बात कहते हुए टाल देता था।

विज्ञापन

21 जून को पीड़िता ने की थी IGRS पॉर्टल पर शिकायत

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि यश दयाल ने एक माह पहले शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि इस पर उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता के बयान दर्ज करा लिए है और मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए यश दयाल को भी बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। इस मामले में पीड़िता युवती ने बीती 21 जून को IGRS पॉर्टल पर शिकायत की थी। इससे पहले 14 जून को युवती ने महिला हेल्पलाइन 181 पर भी कॉलकिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ