Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद में 14 साल की नाबालिग के साथ रेप मामले में हुई हिंसा के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस बीच खबर है कि इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्चों के साथ पड़ोसी के घर खेलने गई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने मासूम को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। वहीं पीड़िता के चाचा ने बताया कि मासूम पीड़िता आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी।
गाजियाबाद में रेप के बाद उपद्रव
वहीं गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के बाद उपद्रव का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी निमिष पाटील ने कहा कि गुरुवार शाम 6 बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई कि पीड़िता से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ है। उन्होंने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। मामले में उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है सीसीटीवी के जरिए उनकी पहचान की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Kangana Ranaut का रेप का तजुर्बा वाले बयान पर पलटवार, पूर्व सांसद को दिया मुहतोड़ जवाब
यह है पूरा मामला
डीसीपी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी फैजान को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि फैजान के कुछ दोस्त वारदात के समय घर के बाहर खड़े थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उपद्रव के बाद घटनास्थल पर पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है। बता दें कि गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के ब्रजविहार में नाबालिग अपने 4 भाई और पिता के साथ रहती है। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में कबाड़ की दुकान चलाने वाला फैजान दीवार फांदकर घर में घुसा और किशोरी से रेप किया।
अयोध्या में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी
अयोध्या के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन परिसर के पास पुराने खंडहर में एक सड़ा गला शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव को देखकर लग रहा है कि केमिकल से शव को गलाने का प्रयास किया गया है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने डीएनए सैंपल इकट्ठा किए। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। शव किसी अंबेडकरनगर की लड़की का बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कनक पट्टी दशमढ़े निवासी कमला देवी थाने पहुंची। उसने बताया कि उसे एक फोन आया और बताया कि तुम्हारी लड़की की लाश गोसाईगंज स्टेशन के पास पड़ी है। महिला की बेटी 24 अगस्त को घर से निकली थी। जो घर नहीं पहुंची थी। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
5 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
19 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines