यूपी में दरिंदगी के 3 केस: इटावा-अयोध्या में हैवानियत की हदें पार, गाजियाबाद में हिंदू संगठनों का बवाल

Etawah Uncle Rape Minor Girl: यूपी के गाजियाबाद में किशोरी से दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इटावा में भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक चाचा ने 7 साल की मासूम को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया।

Ghaziabad Rape Case

Ghaziabad Rape Case

Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद में 14 साल की नाबालिग के साथ रेप मामले में हुई हिंसा के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस बीच खबर है कि इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्चों के साथ पड़ोसी के घर खेलने गई थी। इस दौरान आरोपी युवक ने मासूम को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। वहीं पीड़िता के चाचा ने बताया कि मासूम पीड़िता आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी।

विज्ञापन

गाजियाबाद में रेप के बाद उपद्रव

वहीं गाजियाबाद में 14 साल की लड़की से रेप के बाद उपद्रव का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी निमिष पाटील ने कहा कि गुरुवार शाम 6 बजे कुछ अराजक तत्वों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई कि पीड़िता से रेप नहीं, गैंगरेप हुआ है। उन्होंने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। मामले में उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है सीसीटीवी के जरिए उनकी पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

डीसीपी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी फैजान को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि फैजान के कुछ दोस्त वारदात के समय घर के बाहर खड़े थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उपद्रव के बाद घटनास्थल पर पांच थानों की पुलिस तैनात की गई है। बता दें कि गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के ब्रजविहार में नाबालिग अपने 4 भाई और पिता के साथ रहती है। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में कबाड़ की दुकान चलाने वाला फैजान दीवार फांदकर घर में घुसा और किशोरी से रेप किया।

विज्ञापन

अयोध्या में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी

अयोध्या के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन परिसर के पास पुराने खंडहर में एक सड़ा गला शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव को देखकर लग रहा है कि केमिकल से शव को गलाने का प्रयास किया गया है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने डीएनए सैंपल इकट्ठा किए। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। शव किसी अंबेडकरनगर की लड़की का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कनक पट्टी दशमढ़े निवासी कमला देवी थाने पहुंची। उसने बताया कि उसे एक फोन आया और बताया कि तुम्हारी लड़की की लाश गोसाईगंज स्टेशन के पास पड़ी है। महिला की बेटी 24 अगस्त को घर से निकली थी। जो घर नहीं पहुंची थी। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ