Ghaziabad News: गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में मंगलवार रात एक KW सृष्टि सोसायटी में 13वीं मंजिल से एक प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा नीच एक रेंस्टोरेंट पर आ गिरा। उस समय रेस्टोरेंट में कर्मचारी काम कर रहे थे और कई अन्य लोग भी थे। गनिमत रही कि कोई उस प्लास्टर के टुकड़े की चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। अचानक गिरे प्लास्टर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान रेस्टोरेंट के काउंटर सहित अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
केडब्लू सोसायटी की 13वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्लू सृष्टि सोसायटी के नीचे एक बने एक रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान सोसायटी की 13वीं मंजिल से अचानक एक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर रेस्टोरेंट पर आ गिरा। अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टर के टूटे हिस्से के कारण नीचे रेस्टोरेंट का काउंटर सहित अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। काफी देर तक लोगों को समझ नहीं आया कि अचानक प्लास्टर कहां से गिरा। गनिमत रही कि जिस समय प्लास्टर का हिस्सा गिरा, उस समय नीचे उसकी कोई चपेट में नहीं आया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्लास्टर गिरने का वीडियो वायरल
प्लास्टर गिरने की घटना का वीडियो वहां लगे एक सीसीटीवी कमरें में कैद हो गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस समय प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा उससे कुछ ही सेकेंड पहले एक युवक वहां से गुजरता दिखाई दे रहा है। वहीं घटना के कारण रेस्टोरेंट का काउंटर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। इस घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
10 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
11 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
11 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
16 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
20 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines