Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में संकल्पसिद्धि फाउंडेशन द्वारा बीते चार वर्षों से सामूहिक दुर्गा पूजा का आयोजन वैदिक परंपरा के अनुसार किया जा रहा है। इस आयोजन की विशेषता है कि इसमें क्षेत्र की 50 से अधिक सोसाइटी के लोग बिना किसी भेदभाव के सहभागी बनते हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ बच्चों और महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ करते हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। वहीं राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसायटी के निवासियों ने रविवार को गूंज संस्था के सहयोग से एक राहत शिविर का आयोजन किया। जिसमें राजनगर एक्सटेंशन के सैकड़ों लोगों ने सूखा राशन, दवाइयां, कपड़े, खिलौने, किताबें और आर्थिक सहयोग दान किया।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में सड़कों की दुर्दशा, जीडीए से टूट रहा जनता का भरोसा
तैयारियों को लेकर सोसाइटी प्रतिनिधियों ने की बैठक
संकल्पसिद्धि फाउंडेशन के दुर्गा पूजा महोत्सव संयोजक राजीव झा ने बताया कि आने वाली दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडी ग्रैंड सवाना सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें संकल्पसिद्धि फाउंडेशन की कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ राजनगर एक्सटेंशन की दर्जनों सोसाइटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन की रूपरेखा की तैयार पर चर्चा की गई और कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सभी प्रतिनिधियों ने आयोजन में अपने-अपने स्तर से सहयोग देने की बात कही है।
राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
वहीं राजनगर एक्सटेंशन की स्टार रामेश्वरम सोसायटी के निवासियों ने रविवार को गूंज संस्था के सहयोग से एक राहत शिविर का आयोजन किया। जिसमें राजनगर एक्सटेंशन की दर्जनों सोसायटियों के सैकड़ों लोगों ने दिल खोलकर सूखा राशन, दवाइयां, कपड़े, खिलौने, किताबें और आर्थिक सहयोग दान किया। संयोजक नीलमणि रॉय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उत्तरकाशी के धराली, गुजरात के जूनागढ़, राजस्थान के कोटा व जोधपुर, और महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों की मदद करना है। शिविर में उत्तराखंड समाज के साथ साथ स्टार रामेश्वरम, रिवर हाइट्स, क्लासिक रेसीडेंसी, आशियाना पाम कोर्ट, औरा कायमेरा, हिमालय तनिष्क, राज एम्पायर, मिलन अर्थ, अजनारा इंटिग्रिटी, फॉर्च्यून रेसीडेंसी, चार्म्स कैसल, ब्रेव हार्ट्स, एमसीसी सिग्नेचर हाइट आदि दर्जनों सोसाइटियों के निवासियों का विशेष सहयोग रहा इस दौरान गूंज संस्था की ओर से प्रेम मिश्रा ने प्रतिनिधित्व किया।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
5 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
5 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines