Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी में सोमवार सुबह से निवासियों द्वारा हंगामा और प्रदर्शन किया जा रहा है। आरोप है कि रविवार को सोसायटी के एक सुरक्षाकर्मी ने एक महिला के साथ अभद्रता की और बीच बचाव में आए एक निवासी के साथ मारपीट कर दी थी। इसी के विरोध में निवासियों द्वारा आज सुबह से गार्ड द्वारा माफी मांगने और सोसायटी की सिक्योरिटी को बदलने की मांग करते हुए मेंटेनेंस ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान मेंटेनेंस के स्टाफ ने भी काम का बहिष्कार कर दिया और सोसायटी से बाहर निकल गया है। जिससे सोसायटी के कई घरों की बिजली और पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में सड़कों की दुर्दशा, जीडीए से टूट रहा जनता का भरोसा
यह हुआ था विवाद
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एम्पायर सोसायटी की रहने वाली कंचन माथुर ने बताया कि शानिवार को सोसायटी के पार्क में कुछ बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद रविवार को वह सोसायटी के एक गार्ड से इस बारे में जानकारी लेने लगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर गार्ड ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इसी बीच सोसायटी में रहने वाले एक युवक मयंक कौशिक ने गार्ड का विरोध किया तो गार्ड ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस मामले में पीड़ितों ने गार्ड के खिलाफ थाने में शिकायत की थी।
यह हैं सोसायटी के निवासियों की मांगे
इसी विवाद को लेकर सोमवार सुबह के समय सोसायटी के काफी संख्या में लोग मेंटेनेंस कार्यालय पर जमा हुए। इस दौरान निवासियों की मांग थी कि सुरक्षा गार्ड द्वारा महिला और युवक से माफी मांगे और एक लिखित माफी नामा दें। वर्तमान सिक्योरिटी एजेंसी को तत्काल प्रभाव से हटाकर नई एजेंसी लाई जाए। इसके अलावा काफी समय से आ रही दिक्कतों को देखते हुए एस्टेट मैनेजर को हटाकर नया एस्टेट मैनेजर रखा जाए। जिसके बाद मेंटेनेंस कार्यालय के स्टाफ ने भी कार्य का बहिष्कार करते हुए सोसायटी से बाहर निकल गए। जिसके कारण सोसायटी के बहुत से घरों की बिजली और पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोसायटी के लोगों से पूरी जानकारी ली है। फिलहाल निवासियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines