Ghaziabad News: गाजियाबाद में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुकवार दोपहर को हुई बारिश से राहत मिली है। शुक्रवार दोपहर शहर में कहीं तेज कहीं हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा। इसके अलावा शहर में कई जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। कई स्थानों पर जलभराव में गाड़ियों को भी निकलने में काफी परेशानी हुई। देश शाम तक सड़कों से बारिश का पानी हटा, हालाकि कुछ स्थानों पर शाम तक भी पानी भरा रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों तक गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना है।
गर्मी से मिली राहत, मगर जल भराव ने किया परेशान
शुक्रवर सुबह से ही आसमान में कभी बादल तो कभी धूप का खेल चलता रहा। जिसके बाद दोपहर को अचानक मौसम में बदलवा आया और कई स्थानों पर कहीं हलकी तो कहीं तेज बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। शुक्रवार दोपहर को हुई बारिश से शहर के ट्रांसपोर्टनगर, राजनगर एक्सटेंशन, लोनी, कविनगर समेत शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जलभराव के कारण जाम की स्थिति का भी लोगों को सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर रास्तों से गाड़ियों को भी गुजरने में परेशानी हुई। देर शाम तक कई स्थानों पर जलभराव से लोग परेशान रहे।
आने वाले दिन बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की माने तो आज रात भी गाजियाबाद में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा एनसीआर के अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। गाजियाबाद सहित एनसीआर में आने वाले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आस-पास के जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी में बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, 61 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दिया ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
13 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
16 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
17 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
22 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines