Ghaziabad News: गाजियाबाद में रविवार देर शाम को हुई बारिश के कारण गाजियाबाद का मौसम फिलहाल बदल गया है। जिसके कारण रात तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भी उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं सोमवार सुबह को भी मौसम सुहाना बना रहा। हालाकि दिन में कभी हल्के बादल और कभी हल्की धूप के कारण उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। वहीं सोमवार देर शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो अभी गाजियाबाद में मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। सोमवार रात और मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है।
सोमवार को दिन भर छाए रहे हल्के बादल और हल्की धूप
गाजियाबाद में सोमवार सुबह से हल्की धूप तो कभी हल्के बादल छाने से गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। हालाकि दिन में लगभग 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने काफी राहत भी दी। शाम होते-होते एक बार फिर से मौसम बदल गया और देर शाम गाजियाबाद के कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कहीं अच्छी बारिश हुई। जिससे सोमवार की रात को भी मौसम सुहाना हो गया। रविवार सुबह को भी हल्के बादलों के साथ हल्की धूप खिली रही थी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके अलावा रविवार को शहर में हवा की गति 5 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई थी।
मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना
गाजियाबाद में रविवार देर शाम से मौसम बदला और शहर के क्रासिंग रिपब्लिक, लालकुंआ के आसा-पास के क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम में बदलाव आया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिसके बाद सोमवार शाम को भी मौसम ने करवट ली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी गाजियाबाद सहित आस-पास के जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी मौसम बदल सकता है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
18 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
18 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines