हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गाजियाबाद: रेडिसन ब्लू होटल के मालिक ने की आत्महत्या, दिल्ली के घर में लगाई फांसी

विज्ञापन

नई दिल्ली: गाजियाबाद में फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू के मालिक अमित जैन ने आत्महत्या कर ली है। अमित जैन ने दिल्ली में खेलगांव स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी के पीछे कारण की जांच में पुलिस लग गई है।

कारोबार में बड़ा घाटा बताया जा रहा है खुदकुशी  का कारण

खुदकुशी के पीछे कारोबार में बड़ा घाटा बताया जा रहा है। हालांकि परिवारिक सूत्र अभी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोपहर तकरीबन 12 बजे के आस पास पुलिस को जानकारी मिली थी कि ईस्ट दिल्ली खेलगांव में बने फ्लैट में एक शख्स ने सुसाइड किया है। पुलिस जब पहुंची तो अमित जैन की पंखे में लटके हुए थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहा जा सकेगा।

अमित जैन दिल्ली के घर में अकेले ही रह रहे थे। जब उन्होंने सुसाइड किया उस वक्त घर पर कोई नहीं था। जानकारी के मुताबिक अमित जैन अपने नोएडा स्थित नए घर से नाश्ता करके सुबह सीडब्ल्यूजी गांव स्थित अपने घर आए थे। उनका बेटा दिल्ली वाले घर पर सामान लेने आया। उसने अपने पिता को लटका देखा।

विज्ञापन

रेडिसन ब्लू होटल गाजियाबाद में मेरठ–दिल्ली एक्सप्रेसवे के किनारे कौशांबी में स्थित है। इसके मालिक अमित जैन मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले थे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola