---विज्ञापन---

Ghaziabad: पिटबुल, रॉटवीलर और डोगो अर्जेंटीनो जैसे कुत्तों के पालने पर लगी रोक

विमल कौशिक, नई दिल्ली: गाजियाबाद में पिटबुल, रॉटवीलर और डोगो अर्जेंटीना जैसे कुत्तों के पालने पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुत्ते पालने के लिए इन कुछ नियम बनाए गए हैं। इसके तहत सभी पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। […]

---विज्ञापन---

विमल कौशिक, नई दिल्ली: गाजियाबाद में पिटबुल, रॉटवीलर और डोगो अर्जेंटीना जैसे कुत्तों के पालने पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुत्ते पालने के लिए इन कुछ नियम बनाए गए हैं। इसके तहत सभी पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।

एक फ्लैट में अधिकतम दो कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन कराया जाए। पालतू कुत्तों द्वारा की गई गंदगी की सफाई की पूरी जिम्मेदारी कुत्ते के मालिक की होगी। इसके अतिरिक्त आवारा कुत्तों का ध्यान रखने की जिम्मेदारी आरडब्लूए की होगी।

---विज्ञापन---

मुंह पर मजल लगाना अनिवार्य होगा 

निगम ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी के घर के सामने कुत्तों को न तो खाना खिलाएगा और न गंदगी फैलाएगा। पशु प्रेमी तथा आरडब्लूए आपस में समन्यव स्थापित करते हुए आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए निर्धारित स्थान तय करेंगे। सार्वजनिक स्थान जैसे- पार्क और लिफ्ट में कुत्तों को ले जाते समय उनके मुंह पर मजल लगाना अनिवार्य होगा, लेकिन अधिक गर्मी के मौसम में जहां लोग कम हों मजल हटा सकते हैं।

सशर्त रजिस्ट्रेशन 

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पिटबुल, रॉटवीलर तथा डोगो अर्जेंटीना जैसे आक्रामक कुत्तों का रजिस्ट्रेशन तथा ब्रीडिंग प्रतिबंधित किया जाता है। इसके अलावा, वो लोग जिन्होंने ऐसे कुत्ते पाले हुए हैं उन्हें इस शर्त पर रजिस्ट्रेशन प्रदान किया जाएगा कि अगले 2 माह के अंदर अपने कुत्ते का बध्याकरण (नसबंदी) अनिवार्य रूप से करा लें। इस निर्धारित समयावधि के बाद उन कुत्तों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। यदि उल्लेखित आक्रामक कुत्ता 6 माह से कम उम्र का है तो कुत्ते के मालिक को निगम में यह शपथ पत्र देना होगा कि कुत्ते की उम्र 6 माह पूर्ण होने पर कुत्ते का बध्याकरण कराकर निगम को इसकी सूचना 10 दिन के अंदर प्रदान की जाएगी

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2022 11:09 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola