हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस सख्त, 1387 वाहनों के काटे गए चालान

Ghaziabad news: गाजियाबाद पुलिस ट्रैफिक नियम ना मानने वाले और अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर एक दिन में ऐसे 1387 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा है। पुलिस ने हेलमेट ना पहनने वाले, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले और बिना नंबर प्लेट लगे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

Ghaziabad news: गाजियाबाद पुलिस ट्रैफिक नियम ना मानने वाले और अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। पुलिस ने अभियान चलाकर एक दिन में ऐसे 1387 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा है। इस दौरान पुलिस ने शहर में 41 जगहों पर अभियान चलाकर हेलमेट ना पहनने वाले, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले और बिना नंबर प्लेट लगे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

41 जगहों पर बनाए गए थे चेकिंग प्वाइंट

गाजियाबाद के साहिबाबाद जोन में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने 41 जहगों पर चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की चेकिंग की। जिसमें पुलिस टीम ने कुल 1387 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को टैफिक नियमों के प्रति भी जागरूक किया है।

1386 वाहन चालकों के खिलाफ की कार्रवाई

गाजियाबाद ट्रांस हिंडन के डीसीपी निमिष पाटील के अनुसार, सभी थाना क्षेत्रों में यातायात को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान 41 चेकिंग प्वाइंट पर 1387 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया है। इस दौरान जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह अभियान इसी तरह आगे भी चलाया जाएगा। अभियान के दौरान इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 320, खोड़ा थाना पुलिस टीम ने 262, साहिबाबाद पुलिस टीम ने 196, लिंक रोड पुलिस टीम ने 158, टीला मोड थाना पुलिस टीम ने 126 और शालीमार थाना पुलिस टीम ने 143 वाहनों के चालान किए है। इस तरह अभियान के दौरान कुल 1387 वाहन चालकों के चालान काटे गए है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें