हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वाले 2060 वाहनों का काटा गया चालान

गाजियाबाद पुलिस
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में टै्फिक नियामों की अनदेखी करने वालों और नियमों का पालन ना करने वाले सावधान हो जाएं। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे वाहन चालकों को खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शहर के तीनों जोन में बीते दो दिनों में गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों तोड़ने वाले 2060 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा है। शहर में पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

दो दिनों में काटे 2060 चालान

गाजियाबाद पुलिस के एसीपी जियालुक अहमद के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के तीनों जोनों में 27 और 28 जून को विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने तीनों जोनो में अलग-अलग जगहों पर 7768 बिना हैलमेट, विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 317, तीन सवारी ले जाने वालें 409, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगाकर चलने वाले 311 वहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों में चार पहियां वाहनों में काली फिल्म लगाकर चलने वाले 172 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। इस तरह पुलिस टीम ने दो दिनों में शहर के तीनों जोनो में 2060 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात नियम ना मानने वाले वाहन चालकों के खिलाफ इस तरह के अभियान शहर में भविष्य में भी चलते रहेंगे।

एक महिने तक स्कूली वाहनों के खिलाफ भी चलेगा अभियान

गाजियाबाद संभाग आरटीओ के अधिकारियों के अनुसार, जुलाई माह में अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ भी पूरे महिने भर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बिना फिटनेश, बिना परमिट और बिना मानकों को पूरा किए चलते स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से जोनवार टीम बनाकर अनफिट वाहनो की जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। शहर में 38 स्कूल बसें अनफिट पाई गई है। जिन स्कूल वाहनो की फिटनेश खत्म हो गई हैं, उन्हे नोटिस भी भेजा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola