Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ ने बीती रात कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच निरीक्षक इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी को मेरठ पुलिस से मिले एक इनपुट के बाद सस्पेंड कर दिया है। इंस्पेक्टर पर आरोप है मेरठ में तैनाती के दौरान उन्होंने एक हिंदू लड़की का धर्मांतरण के मामले में पीड़ित परिवार की मदद नहीं की और न ही उस मामले में कोई कार्रवाई की थी। इसके अलावा इंस्पेक्टर पर छांगुर बाबा गैंग की मदद करने का भी आरोप है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।
धर्मांतरण मामले में नहीं की मदद
जानकारी के अनुसार, साल 2019 में इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी की तैनाती मेरठ के सिविल लाइन थाने में थी। इस दौरान वहां एक हिंदू लड़की का धर्मांतरण हुआ था। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने उसके साथ मारपीट की और धर्मांतरण कराया था। जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने तत्कालीन सिविल लाइन प्रभारी से इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि उस समय के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने पीड़ित परिवार की न तो कोई मदद की और न ही इस मामले में कोई कार्रवाई की। इस मामले में मेरठ पुलिस से मिला इनपुट के आधार पर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने सख्त कार्रवाई करते हुए बीती रात गाजियाबाद क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
कई थानों में रह चुके हैं प्रभारी
इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी मेरठ समेत गाजियाबाद के कई थानों में प्रभारी रह चुके हैं। फिलहाल, वह गाजियाबाद के क्राइम ब्रांच निरीक्षक हैं। पिछले साल ही उन्हें बेहतर काम करने के लिए 26 जनवरी पर सम्मानित किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ के अनुसार, मेरठ में तैनाती के समय इंस्पेक्टर के खिलाफ इस मामले की जांच शुरू हुई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है।
ये भी पढ़ें- छांगुर बाबा की तरह महिला कराती थी धर्मांतरण, कुशीनगर में एक और गिरोह का खुलासा
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines