Ghaziabad Police: गाजियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ जिले में अपराधियों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने अपराधियों को सबक सिखाने के लिए एक नया तरीका ईजाद किया है। दरअसल, जनपद के सभी थानों में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पूर्व अपराधियों को थाने बुलाकर खास शपथ दिलाई जा रही है। इसके बाद अपराधियों को खास हिदायत देकर वापस घर भेजा जा रहा है।
दोबारा अपराध करने पर होगी कार्रवाई
गाजियाबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के मकसद से पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ की अगुवाई में एक नई पहल की गई। जिले के सभी थानों में एक साथ अभियान चलाया गया, जहां पहले किसी न किसी अपराध में शामिल रहे लोगों को थाने बुलाया गया। थानों में मौजूद इन लोगों को एक सख्त लेकिन सुधारात्मक संदेश दिया गया। सबसे अहम, इन्हें दिलाई गई शपथ कि वे अब किसी भी आपराधिक गतिविधि का हिस्सा नहीं बनेंगे। आगे से कोई अपराध भी नहीं करेंगे।
अपराधियों का साथ देगी पुलिस
जिले की कोतवाली, सिहानी गेट, कविनगर, नन्दग्राम, लोनी, मोदीनगर, मुरादनगर, भोजपुर, टीला मोड़, लिंक रोड और मसूरी समेत अन्य थानों में पूर्व अपराधियों को शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी ने अपने इलाके के पूर्व अपराधियों को भरोसा दिलाया कि अगर वे सुधरना चाहते हैं, तो पुलिस उनका पूरा साथ देगी। थाना प्रभारियों ने अपराधियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर दोबारा किसी भी अपराध शामिल मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपराधों पर लगेगा अंकुश
पुलिस कमिश्नर की इस पहल को समाज के कई वर्गों से सराहना मिल रही है। माना जा रहा है कि इससे ना केवल अपराधों पर अंकुश नहीं लगेगा, बल्कि उन अपराधियों को भी नया मौका मिलेगा जो अपने बीते कल को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। वही थाने में आए लोगों ने भी बताया आज हमने शपथ ली है। आगे से हम अपराध नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
15 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines