Ghaziabad news: गाजियाबाद की मुरादनगर थाना पुलिस की बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि दोनों बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से दो जोड़ी कुंडल, एक तंमचा अऔर बाइक बरामद हुई है।
पेरिफेरल अंडरपास के करीब हुई मुठभेड़
गाजियाबाद के मसूरी एसीपी लिपि नगायच के अनुसार, बुधवार देर रात मुरादनगर थाना पुलिस पेरिफेरल अंडरपास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, मगर बाइक सवारों ने बाइक को दौड़ा दिया। इस पर पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। तभी बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके बाद आरोपियों ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
20 से अधिक महिलाओं से कर चुकें है लूट
एसीपी के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान उमर और शाहिद निवासी कल्लूगढ़ी, मसूरी के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों बदमाश देहात क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बुधवार को ही एक महिला से कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों द्वारा अब तक देहात क्षेत्र में 20 से अधिक महिलाओं के साथ लूट की घाटनाओं को अंजाम दे चुकें है। आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने दो जोड़ी कुंडल, एक तंमचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी करने में जुटी है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines