हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गाजियाबाद में एनकाउंटर के बाद रोया बदमाश, बोला- बाबूजी गलती हो गई, अब कभी नहीं आऊंगा

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस लगतार बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी है। शनिवार देर रात गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लूटेरे का गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पकड़े गए लूटेरे पर गाजियाबाद और नोएडा में लूट की घटनाएं दर्ज है। मुठभेड़ के बाद आरोपी पुलिस के सामने रोने लगा और बोला कि बाबूजी गलती हो गई है। अब कभी गाजियाबाद नहीं आऊंगा। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार देर रात गाजियाबाद पुलिस विजयनगर फ्लाईओवर कट पर शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवार ने बाइक दौड़ा दी। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया। अपने को पुलिस से घिरा देख आरोपी बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर के शंकर विहार निवासी राहुल कश्यप के रूप में हुई है।

दिल्ली से लूटे गए रुपये और चोरी की बाइक बरामद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए बदमाश पर गाजियाबाद सहित दिल्ली और नोएडा में मुकदमें दर्ज है। आरोपी लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस टीम ने दिल्ली से लूटे गए 3100 रुपये और एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी के बारे में ओर जानकारी करने में जुटी है।

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola