हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गाजियाबाद पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, एक महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद की लोनी पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने तीन महिलाओं को भी रेस्कयू किया है। आरोपियों द्वारा इन महिलाओं को जबरन इस काम में धकेला गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से डायरी, क्याआर कोड़ स्कैनर, मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू

गाजियाबाद की लोनी पुलिस के अनुसार, एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से एक दंपति सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में तुषार, कृष्णा, अमर और एक महिला शामिल है। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से तीन महिलाओं को भी रेस्कयू किया है। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा इन महिलाओं को जबरन इस रैकेट में धकेला गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि यह लोग पिछले 3 माह से अधिक समय से इस धंधे में लिप्त थे।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में फर्जी दूतावास के आरोपी हषवर्धन की रिमांड पर कल होगी सुनवाई, इंटरपॉल से भी मांगी गई जानकारी

विज्ञापन

3 माह से अधिक समय से चला थे धंधा

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ये लोग महिलाओं और युवतियों को नौकरी दिलाने और रुपये देने का लालच देकर इस काम के लिए जबरन बाध्य करते थे। आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से अपने ग्राहकों से संपर्क करते थे और उसी पर फोटो भेजकर आरोपी धंधा चलाते थे। इस दौरान आरोपी ग्राहकों से मोटी रकम वसूलते थे और पीड़ित महिलाओं को बहुत कम रुपये देकर बाकि रुपये अपने पास रखते थे। आरोपी पिछले तीन माह से अधिक समय से यह धंधा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को रेस्कयू किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अंकुर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

Sponsored Links by Taboola