Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर विवाद के बाद कर्मचारी ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट में एयर पाइप घुसा दिया। घटना के बाद पीड़ित की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेट्रोल पंप पर कार धुलाई का करते हैं दोनों कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद स्थित विजय पेट्रोल पंप की है। यहां सिहानी गेट निवासी एक युवक कार धुलाई का काम करता है। उसके साथ में पिलखुवा निवासी मोहित भी काम करता है। शनिवार को दोनों कर्मचारियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मोहित ने विवाद के दौरान अपने साथी को जमीन पर गिरा दिया और उसके प्राइवेट पार्ट में एयर पाइप घुसा दिया। इसके बाद पीड़ित की हालत बिगड़ गई।
गाजियाबाद से दिल्ली के लिए रेफर किया पीड़ित
घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी मौके पर जमा हो गए। पाइप घुसने की घटना के बाद पीड़ित का पेट फूल गया। सूचना पर उसके परिवारवाले भी मौके पर आ गए। उन्होंने युवक को पहले गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। पीड़ित के परिवार वालों ने बताया है कि एयर प्रेशर से उसके पेट में कई हिस्से डैमेज हो गए हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
वहीं संबंधित थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। पीड़ित परिवार की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विवाद का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
14 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
17 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
18 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
19 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
23 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines