---विज्ञापन---

गाजियाबाद में कुत्ता पालना होगा महंगा, 1 अप्रैल से फॉलो करने होंगे ये 5 नियम

Ghaziabad Pet Dog Registration Fee: गाजियाबाद में कुल करीब 15000 पालतू कुत्ते हैं। इनमें से केवल 6000 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन करवाया गया है।

---विज्ञापन---

Ghaziabad Pet Dog Registration Fee: गाजियाबाद में अब कुत्ता पालना महंगा होने वाला है। दरअसल, गाजियाबाद नगर निगम 1 अप्रैल, 2024 से पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन फीस को 200 रुपये से पांच गुना बढ़ाकर 1000 रुपये करने वाला है। इतना ही नहीं निगम अब रजिस्ट्रेशन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरतेगा। 1 अप्रैल से जिले में पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने की योजना है।

रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

दरअसल, जिले में पालतू कुत्तों द्वारा हमला करने के मामले रुक नहीं रहे हैं। इन मामलों की जांच में गाजियाबाद पुलिस व गाजियाबाद नगर निगमअधिकारियों को यह पता चला कि प्रतिबंध के बावजूद जिले में पिटबुल, रॉटविलर और अन्य हिंसक प्रवृत्ति के नस्ल वाले डॉग घरों में पाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं अधिकांश लोग अपने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवाते हैं।

---विज्ञापन---

15000 पालतू कुत्तों में से केवल 6000 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन 

आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में कुल करीब 15000 पालतू कुत्ते हैं। लेकिन इनमें से अभी तक लोगों ने केवल 6000 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन करवाया है। गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जिले की कई सोसायटियों से इस बारे में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पालतू कुत्तों के हमला करने की घटनाएं गंभीर समस्या है। इसके अलावा शिकायतों में यह बात भी सामने आई कि लोग अपने कुत्तों को दूसरों के घरों के सामने खाना खिलाते हैं। पालतू कुत्ते दूसरों के घरों के आगे मल-मूत्र करते हैं। जिसके बाद नए नियमों को लेकर सकुर्लर जारी किया गया है।

1 अप्रैल 2024 से इन नियमों का करना होगा पालन

  • 6 माह से कम उम्र के एग्रेसिव कुत्ते का निगम में शपथ पत्र देना होगा।
  • किसी अन्य के घर के बाहर कुत्ते को खाना नहीं खिला सकते।
  • पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
  • पालतू कुत्तों की गंदगी साफ करना मालिक की जिम्मेदारी।
  • एक फ्लैट के एड्रेस पर केवल दो कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन होगा।

First published on: Feb 05, 2024 03:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola