Ghaziabad News: गाजियाबाद में लाल कुआं के आसपास बनी कई कॉलोनी में पिछले चार दिनों से हो रही बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। मंगलवार को इन कॉलोनीयों के काफी संख्या में लोग एकत्र होकर लालकुआं के सब स्टेशन के पास जीटी रोड़ पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बूझकर शांत किया। इस दौरान विद्युत निगम के अधिकारियों ने जल्द ही आपूर्ति को पूरी तरह बहाल करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
जीटी रोड पर लगाया जाम
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लाल कुआं के पास सत्यम एनक्लेव, मानसरोवर कॉलोनी और राजकंपाउंड में पिछले चार दिनों से बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार को यहां के लोगों ने परेशान होकर विद्युत निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जीटी रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जीटी रोड पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर किसी तरह शांत किया। इसके बाद लोग लाल कुआं सब स्टेशन पर पहुंच गए घेराव किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के ना आने के कारण पीने के पानी की भी समस्या होने लगी है। इसके अलावा गर्मी और उमस के कारण भी घरों में रहना भारी हो रहा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
बिजली नहीं मिलने से हो रही परेशानी
हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि विद्युत निगम के अधिकारी बार-बार शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं देते और ना ही फोन उठाते हैं। इस दौरान लोगों ने बताया कि उन्हें नहाने के लिए तक भी पानी नहीं मिल रहा है और घरेलू काम करने में भी काफी परेशानी हो रही है। लोगों के हंगामा को देख विद्युत निगम के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही खराब लाइन को ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके बाद लोग माने। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा। जिसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
10 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines