गाजियाबाद के लोगों के लिए काम की खबर, 8 अक्टूबर को इन रास्तों पर होगा डायवर्जन, जानिए एडवाइजरी
Written By News24 हिंदी

ट्रैफिक एडवाजरी
Written By News24 हिंदी

ट्रैफिक एडवाजरी
Ghaziabad News: गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा 8 अक्टूबर यानि एयरफोर्स-डे पर कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा. हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयरफोर्स-डे के कार्यक्रम को लेकर यह तैयारी की जा रही है. पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है. एडवाइजरी के अनुसार, 8 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से कार्यक्रम के समाप्त होने तक शहर के कई रास्तों पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है.
भारतीय वायुसेना की स्थापना के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर को एयरफोर्स-डे का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम के अवसर पर हिंडन एयरफार्स स्टेशन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वायुसेना के जवान अपनी दक्षता का प्रदर्शन करते हैं. कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है. इसके तहत गाजियाबाद के इन रास्तों पर डायवर्जन किया जाएगा.
01- मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
02- हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से रोटरी गोलचक्कर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
03- करन गेट गोलचक्कर से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
04- एएलटी चौराहा से रोटरी गोलचक्कर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
05- करहेड़ा कट जीटी रोड से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
06- रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: